मंत्री श्री शर्मा ने किया बहु-उद्देश्यीय सभागार का लोकार्पण

शनिवार, मार्च 2, 2019

जनसम्‍पर्क मंत्री श्री पी सी शर्मा और सांसद श्री आलोक संजर ने शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, भोपाल में बहुउद्देश्यीय सभागार का लोकार्पण किया। महाविद्यालय की शोध पत्रिका का भी विमोचन किया गया।

मंत्री श्री शर्मा ने स्वतंत्रता के पूर्व से हमीदिया महाविद्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने अपेक्षा की कि महाविद्यालय अपना गौरव बनाये रखते हुए आगे भी उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा। सांसद श्री आलोक संजर ने कहा कि हमीदिया महाविद्यालय ने देश को राष्ट्रपति , मुख्यमंत्री और राज्यपाल दिए हैं।

कार्यक्रम में अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा श्री एम.एस. रघुवंशी , श्री आनंद तारण , श्री शरद तिवारी , श्री सुखलाल ठाकुर और छात्र उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *