उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा पूर्व मंत्री श्री कालूखेड़ा के निधन पर दु:ख व्यक्त

वाणिज्य,उद्योग एवं खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने पूर्व मंत्री तथा विधायक श्री महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा के निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. श्री कालूखेड़ा एक लोकप्रिय योग्य नेता थे। उद्योग मंत्री ने कहा कि स्व. श्री कालूखेडा विधानसभा में एक अलग अन्दाज में अपनी बात रखते थे।

श्री शुक्ल ने ईश्वर से स्व. श्री कालूखेड़ा की आत्मा की शांति एवं उनके शोकाकुल परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *