रीवा प्रशासन ने दो गांजा तस्कारों के अवैध निर्माण पर चलायी जेसीबी

रीवा 18 अक्टूबर 2022. अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के दो सदस्यों के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने जेसीबी चलवा दी है यह कार्यवाही त्योथर थाना क्षेत्र में की गयी है। इस संबंध में कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि जिले भर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। आमजनता को नशे से बचाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं। राजस्व तथा पुलिस द्वारा त्योंथर थाना क्षेत्र में संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए दो तस्कारों के अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया है। गांजा की तस्करी में लंबे समय से लिप्त शिवम सिंह और अनिल सिंह के अवैध निर्माण को प्रशासन ने ध्वस्त किया। दोनों आरोपी लंबे समय से उड़ीसा छत्तीसगढ़ तथा उत्तरप्रदेश से गांजा लाकर उसे रीवा संभाग में अवैध बिक्री कर रहे थे। एसडीम त्यौंथर पीके पांडे तथा एसडीओपी समरजीत सिंह की मौजूदगी में पुलिस एवं राजस्व टीम ने की कार्रवाई।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *