नगर निगम, सतना में सम्पत्ति कर की दरें वर्ष 2017-18 के अनुरूप ही रहेंगी
भोपाल : बुधवार, फरवरी 13, 2019
नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नगरपालिक निगम, सतना के वर्ष 2018-19 के लिये प्रस्तावित सम्पत्ति कर में संशोधन के संकल्प को परीक्षण के बाद अमान्य कर दिया गया है। परीक्षण में यह पाया गया था कि यह संकल्प मान्य करने पर वर्ष 2017-18 की दरों की तुलना में वर्ष 2018-19 के लिये निर्धारित दरें आदि कम हैं, जिससे सम्पत्ति कर की मांग वर्ष 2018-19 में 40 से 50 प्रतिशत तक होने की स्थिति निर्मित होगी। इस तरह से संकल्प नगर निगम सतना के हितों के विपरीत है और आर्थिक रूप से क्षतिकारक है।
विभाग ने निर्णय लिया है कि नगरपालिक निगम, सतना में वर्ष 2018-19 के लिये सम्पत्ति कर की दरें विगत वित्तीय वर्ष 2017-18 के अनुरूप ही रहेंगी। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।
Facebook Comments Box