सहायक संचालक श्री राधेश्याम तिवारी को सेवानिवृत्ति पर विदाई

310316n10.jpg dpr

जनसंपर्क संचालनालय के सहायक संचालक श्री राधेश्याम तिवारी को आज सेवानिवृत्ति पर संचालनालय में विदाई दी गई।

आयुक्त जनसंपर्क श्री अनुपम राजन ने श्री तिवारी को शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए श्री राजन ने उनके सुखद भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अपर संचालक श्री सी.के. सिसोदिया, श्रीमती विद्या गामड़ और संचालनालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *