प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 14 मई को प्रदेश के दौरे पर

NARENDRA MODI PM

निनौरा-उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय विचार कुंभ में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 14 मई को एक दिन के दौरे पर मध्यप्रदेश आ रहे हैं। श्री मोदी 14 मई को सुबह दिल्ली से सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर रवाना होकर 10.30 बजे इंदौर विमान तल पर आयेंगे। प्रधानमंत्री पूर्वान्ह 10.55 बजे इंदौर विमान तल से रवाना होकर पूर्वान्ह 11.20 पर उज्जैन जिले के निनौरा हेलीपेड पहुँचेंगे।

प्रधानमंत्री निनौरा हेलीपेड से पूर्वान्ह 11.25 बजे रवाना होकर विचार कुंभ स्थल पहुँचेंगे। प्रधानमंत्री पूर्वान्ह 11.30 से दोपहर 12.30 की अवधि में अंतर्राष्ट्रीय विचार कुंभ में शामिल होंगे और विश्व के नाम सिंहस्थ के सार्वभौम अमृत-संदेश को जारी करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी दोपहर 12.35 से 12.50 तक अतिथियों से भेंट भी करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 1.5 बजे निनौरा से प्रस्थान कर 1.30 बजे इंदौर विमान तल पहुँचेंगे। प्रधानमंत्री इंदौर से दोपहर 1.35 पर रवाना होकर अपरान्ह 3 बजे दिल्ली पहुँचेंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *