मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना ने नेहा सिंह को स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने की राह प्रशस्त की

रीवा 13 फरवरी 2019. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ लेकर प्रदेश के उच्च शिक्षा प्राप्त युवक-युवतियाँ अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर उद्यमी बनने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। रीवा निवासी श्रीमती नेहा सिंह को भी इस योजना ने स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया है। आज उनका अपना होटल “द हेरीटेज” इसी का उदाहरण है। रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से एमएससी (बायोटेक) उत्तीर्ण श्रीमती नेहा सिंह इंदौर में एक निजी कंपनी में जॉव एक्ज्यूकिटव के पद पर साढ़े तीन साल काम किया। इस दौरान उन्हें लगा कि क्यों न मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ लेकर अपना खुद का व्यवसाय स्थापित किया जाय। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से संपर्क स्थापित कर नेहा ने होटल निर्माण का प्रकरण बनवाया तथा सिंडीकेट बैंक द्वारा उन्हें 96 लाख रूपये का ऋण स्वीकृत किया गया। दो यह होटल रीवा में अपनी पहचान स्थापित करेगा जहाँ मैट्रो शहर की तर्ज पर सुविधायें मुहैया रहेंगी।
नेहा सिंह बताती हैं कि शासन की यह योजना युवाओं के लिये वरदान है। महिलाओं को तो इसमें 6 प्रतिशत की विशेष छूट भी है। वह कहती हैं कि महिलाएँ अब किसी से कम नहीं हैं। हम अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर पुरूषों की बराबरी करते हुए रीवा में एक विशेष साख बनाने के लिये दृढ़ निश्चयी हैं।

Facebook Comments Box