रीवा बेला मैहर बायपास चालू है,राजेन्द्र शुक्ल की उपस्थिति में हुआ था चालू

रीवा 10 फरवरी. रीवा के बेला से मैहर जबलपुर होते हुए लखनादौन तक एल एण्ड टी कम्पनी कांक्रीट की फोर लेन सड़क बना रही है।इस सड़क का भूमिपूजन केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जबलपुर मे एक कार्यक्रम मे किया था ।उस कार्यक्रम मे तब की भाजपा सरकार के कद्दावर मंत्री वर्तमान रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल की विशेष उपस्थित थी क्योंकि इस निर्माण कार्य का सबसे ज्यादा फायदा विन्ध्य और महकौशल को मिलेगा।विगत 29जनवरी को रीवा बेला बायपास राजेन्द्र शुक्ल की उपस्थिति मे प्रारंभ हुआ।उस दिन से वाहनों के आने जाने का शुभारंभ इस बायपास से हो गया।क्योंकि विन्ध्य के लगभग सभी विकासकार्य जो वर्तमान मे चल रहे हैं उसके प्रेरणा राजेन्द्र शुक्ल हैं इसलिए रीवा के जनप्रतिनिधि होने के नाते आप लगातार उन कार्यों का निरीक्षण भी करते है।उसी निरीक्षण का परिणाम रहा कि इस बेला मैहर बायपास का शुभारंभ जनता के लिए हो गया।विधिवत शुभारंभ तो बाद मे होगा लेकिन आपके प्रयास से यह बायपास चालू हो गया जिससे जनता को काफी राहत मिली है।

बायपास चालू है इसको बताने के लिए विभाग ने बाकायदा साइनबोर्ड भी लगा रखा है इसका अच्छा परिणाम मिल रहा है।वर्तमान में प्रयागराज मे अर्ध कुंभ चल रहा है इस रास्ते हजारों श्रद्धालु प्रयागराज जा रहे हैं।

Facebook Comments Box