सड़क संधारण के लिये ट्रक ओवर लोडिंग पर नियंत्रण जरूरी

080316n5.jpg arinfo sartaj singh

लोनिवि परामर्शदात्री समिति की बैठक में सुझाव

लोक निर्माण विभाग की परामर्शदात्री समिति ने सुझाव दिया है कि प्रदेश में सड़कों की स्थिति बेहतर बनाये रखने के लिये ट्रकों की ओवर लोडिंग पर नियंत्रण आवश्यक है। लोक निर्माण मंत्री श्री सरताज सिंह की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। बैठक में अधिक एक्सल वाले ट्रकों की भारवहन क्षमता से सड़कों पर पड़ रहे दबाव और उनके संधारण के उपायों पर चर्चा हुई। सदस्यों ने वाहनों की निरंतर बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रदेश की महत्वपूर्ण सड़कों को चौड़ा करने की माँग रखी।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *