दो दशक के लगातार प्रयास से नर्मदा जल भोपाल आना संभव हुआ

bhopal babulal gaur ji 22--2-16

मंत्री श्री गौर द्वारा रोहित नगर पानी टंकी का लोकार्पण

गृह एवं जेल मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने कहा कि दो दशक से अधिक का समय लगा नर्मदा जल को भोपाल लाने में। श्री गौर आज रोहित नगर में पानी की टंकी का लोकार्पण कर रहे थे।

श्री गौर ने कहा कि राजधानी भोपाल को जब तालाब से पानी सप्लाई होती थी, तब तालाब किनारे बसी 40 हजार की आबादी से फैलती गंदगी को दूर करने उन्होंने नब्बे के दशक में 6000 झुग्गी का विस्थापन किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए उन्होंने नर्मदा पानी की लगातार माँग सरकार से की और सरकार में आने पर इसे साकार भी किया। श्री गौर ने भोपाल को भौगोलिक, प्राकृतिक और कनेक्टिविटी के लिहाज से आदर्श नगर कहा। उन्होंने कहा कि इन्हीं बातों को ध्यान में रख भोपाल को उप राजधानी बनाने का पत्र पिछले दिनों प्रधानमंत्रीजी को दिया है।

पूर्व महापौर श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि नर्मदा का पानी नगर को देने की परियोजना को उन्होंने महापौर रहते इस प्रकार पूरा किया कि नगर के सभी क्षेत्रों में पर्याप्त पानी मिले। रोहित नगर में एक करोड़ 40 लाख लागत की पानी की टंकी के निर्माण और नर्मदा जल वितरण को अंतिम चरण में जोड़ा गया था।

Facebook Comments Box