स्व.भैयालाल शुक्ल स्मृति क्रिकेट फायनल प्रतियोगिता मे हनुमान गढ़ सिटी हार्ट विजयी

14-01-2019रीवा.वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय भैया लाल शुक्ल स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट महाकुंभ का फाइनल मुकाबला एकता क्लब तथा हनुमान गढ़ सिटी हार्ट के बीच हुआ जिसमें हनुमान गढ़ सिटी हार्ट विजयी रहा।
मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री लोकप्रिय रीवा विधायक  राजेंद्र शुक्ल ने स्व. भैयालाल शुक्ल जी की छायाचित्र में पुष्पांजलि अर्पित कर मैच का शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त उपरांत राष्ट्रीय गान गाया गया तदुपरांत मैच शुरू हुआ। श्री शुक्ल ने दोनों ही टीमों को शुभकामनाएं दी और विजई टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
एकता क्लब vs हनुमान गढ़ सिटी हार्ट

एकता क्लब 99 रन पर आल आउट हो गई और हनुमान गढ़ तीन विकेट से विजेता बना।

राष्ट्रीय एकता मंच तथा रीवा व्यापारी प्रकोष्ठ के संयुक्त आयोजकत्व मे हुई यह प्रतियोगिता गौरवशाली परम्परा की ओर अग्रसर है। अखिलेश शुक्ला, नरेन्द्र गुप्ता, संजय गुप्ता, विवेक मिश्रा, प्रकाश सोनी, सतीश सिंह, प्रेमनारायण पांडे आदि कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।

 

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *