हवाई अड्डे के हाई जैकिंग मॉक ड्रिल की गई

हवाई अड्डे के हाई जैकिंग मॉक ड्रिल की गई

रीवा 31 जनवरी 2025. रीवा हवाई अड्डे में वार्षिक एंटी हाईजैकिंग मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। इस दौरान भाग लेने के लिए एक डमी विमान ‘फ्लाई हाई’ नामित किया गया। तदुपरांत विमान का अपहरण कर लिया गया और कम ईंधन चेतावनी दी गई जिसे रीवा हवाई अड्डे पर उतरना है। ईंधन आपात स्थिति के कारण एटीसी को रीवा एयरपोर्ट पर विमान को उतारने की अनुमति दी गई। एटीसी ने हाईजैक की सूचना तुरंत जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ विभाग को भेजी तथा कार्यवाही कर मॉकड्रिल करते हुए विमान को पुलिस अभिरक्षा में ले किया। माकड्रिल मे रीवा एयरपोर्ट की ऐरोड्रोम समिति जिसने अपहरणर्कता से समझौते किए थे उपस्थित रहे। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, एयरपोर्ट निदेशक-नवनीत चौधरी, चीफ एविएशन सिक्योरिटी ऑफिसर, डिसनल एस.पी विवेक लाल, ए. टी. सी प्रभारी श्रीमती आरती सिन्हा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी-शुभम शर्मा, फ्लाईबिग एयरलाइन प्रभारी केडी सिंह सहित एयरपोर्ट से फायर विभाग ऐश्वर्य मीणा, सी.एन.एस इंचार्ज अंकुश गौतम उपस्थित रहे। इसके साथ ही बी.सी.ए.एस भोपाल के प्रतिनिधि सीताराम मीणा, एन.एस.जी कमांडो टीम अहमदाबाद उपस्थित रहे। रीवा जिले से मेडिकल टीम एवं फायर टीम मौके पर उपस्थित रही। क्विक रिस्पांस टीम पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड, थाना प्रभारी आशीष मिश्रा का माकड्रिल में सहयोग रहा।

Facebook Comments Box