मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भाजपा ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा

13-01-2019.दिल्ली में कल मध्यप्रदेश के भाजपा विधायकों के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तथा प्रतिपक्ष के नेता गोपाल भार्गव के साथ राष्ट्रपति भवन पहुँचकर  राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद को मध्यप्रदेश में नव निर्वाचित कांग्रेस सरकार द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से सदन में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के चुनाव में की गईं गड़बड़ियों के विरोध में ज्ञापन सौंपा तथा  राष्ट्रपति से न्यायोचित कार्यवाही करने की प्रतिनिधि मंडल ने मांग की । इस अवसर पर  विधायक राजेन्द्र शुक्ल, नरोत्तम मिश्रा, विजय शाह, पूर्व विधायक रामपाल सिंह,  विश्वास सारंग, जय सिंह मरावी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *