पार्थिव शिवलिंग अनुष्ठान कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

datia-5-8-2016b.-jpg

केन्द्रीय मंत्री श्री कालराज मिश्रा कार्यक्रम में शामिल हुए, शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई शोभा यात्रा

मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज दतिया स्थित स्टेडियम ग्राउण्ड़ में श्री दद्दा जी के सानिध्य में बन रहे सवा करोड़ शिवलिंग अनुष्ठान कार्यक्रम में भाग लेकर स्वयं शिवलिंग बनाये एवं विभिन्न समितियों और टोलियों में बैठकर अधिक से अधिक शिवलिंग तैयार करने की पहल की। उन्होंने श्री दद्दा जी के दिए गए उपदेशों के अनुसार इस कार्यक्रम में जो भी व्यक्ति अधिक से अधिक अपना समय देकर पार्थिव शिवलिंग कार्यक्रम में भाग लेगा उसका जीवन सुखमय व्यतीत होगा। उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम आज 5 अगस्त 2016 से प्रारंभ होकर 11 अगस्त 2016 तक नियमित रूप से चलेगा।

पार्थिव शिवलिंग अनुष्ठान की शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से विधिवत निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री कालराज मिश्रा एवं प्रदेश के जल संसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र सहित अन्य अतिथियों द्वारा श्री दद्दा जी की आरती उतारी गई एवं कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुस्कान चौरसिया द्वारा भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी।
पार्थिव शिवलिंग अनुष्ठान कार्यक्रम का शुभारंभ आज केन्द्रीय छोटे और मध्यम उद्यम मंत्री श्री कालराज मिश्रा द्वारा विधिवत श्री दद्दा जी के साथ किया गया। इस मौके पर जीवाजी यूनिवर्स्टी के कुलसचिव श्री आनंद मिश्र, फिल्मी अभिनेता श्री आशुतोष राण, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह बुन्देला, विधायक भाण्ड़ेर श्री घनश्याम पिरौनिया, विधायक सेवढ़ा श्री प्रदीप अग्रवाल, म.प्र. पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष श्री अवधेश नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी पुष्पेन्द्र रावत, जनपद पंचायत अध्यक्ष दतिया श्रीमती रीता सतीष यादव सहित अन्य गणमान्यजन, जनप्रतिनिधि व आयोजन समितियों के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Facebook Comments Box