रीवा वि.वि.के दीक्षांत समारोह मे शामिल होंगे पद्मभूषण पं.छन्नूलाल मिश्र

देश के महान गायक और बनारस के रहनेवाले  पद्मभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का रीवा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह मे आना तय हुआ है इसकी जानकारी रीवा विश्वविद्यालय कुलपति श्री के एन सिंह यादव ने कल नवीन  कुलपति आवास के लोकार्पण के समय दी । कुलपति ने कहा कि छन्नूलाल मिश्र जी का 23 दिसम्बर 2017  दीक्षांत समारोह मे उपस्थिती के साथ उनकी महान गायकी का कार्यक्रम भी विश्वविद्यालय परिसर मे रखा गया है । कुलपति ने रीवा के संगीत प्रेमियों से अपील की है कि महान गायक की गायकी का ज्यादा से ज्यादा आनंद लेने के लिए लोग इस कार्यक्रम मे पधारे । पंडित छन्नूलाल मिश्र जी ठुमरी के लब्धप्रतिष्ठ गायक हैं। वे किराना घराना और बनारस गायकी के मुख्‍य गायक हैं। उन्‍हें खयाल, ठुमरी, भजन , दादरा, कजरी और चैती के लिए जाना जाता है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *