लोकार्पण के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से किया अनुरोध

विश्व का पहला चिडियाघर सह उपचार केन्द्र  सतना के मुकुन्दपुर में लोकार्पण के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से किया अनुरोध

 

मध्यप्रदेश के सतना जिले के मुकुन्दपुर में नवनिर्मित चिड़ियाघर सह-उपचार केन्द्र तैयार हो रहा

है। यह विश्व का ऐसा पहला केन्द्र होगा जहाँ सफेद बाघ एवं अन्य वन्यप्राणियों के दर्शन के साथ-

साथ सफेद बाघ सफारी का आनंद भी लिया जा सकेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे माह जनवरी 2016 के अंतिम सप्ताह या फरवरी

में चिड़ियाघर सह-उपचार केन्द्र के लोकार्पण का अनुरोध किया है।

श्री चौहान ने प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में अवगत करवाया कि  सफेद शेरों के जनक विंध्य

क्षेत्र में विश्व की प्रथम व्हाइट टाइगर सफारी एवं चिड़ियाघर सह-उपचार केन्द्र माह जनवरी 2016

में लोकार्पण के लिये तैयार हो रहा है। वर्ष 1951 में विंध्य क्षेत्र में महाराजा रीवा द्वारा एक सफेद

बाघ शावक पकड़ा गया था, जिसका नाम मोहन रखा गया। इसी सफेद बाघ से बंदी अवस्था में

प्रजनन प्रारंभ हुआ। आज विश्व में जितने भी सफेद बाघ जीवित हैं, वे सभी सफेद बाघ ‘मोहन” व

बाघिन ”राधा” की संतान हैं।

उल्लेखनीय है कि मुकुन्दपुर चिड़ियाघर सह-उपचार केन्द्र से संबंधित अधिकांश आवश्यक

स्वीकृतियाँ प्राप्त हो चुकी हैं। इस केन्द्र के प्रारंभ होने से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि

स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे। यह केन्द्र वन्यप्राणियों के लिए

एक उत्कृष्ट बाह्य स्थलीय संरक्षण एवं वन्यप्राणी संरक्षण चेतना केन्द्र के रूप में भी विकसित हो

सकेगा।

Facebook Comments Box