डेंड्रफ हटाने के लिए आंवले का करिए इस्तेमाल

आंवले का नुस्खा एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है।

तो चलिए जानते हैं कि कैसे आंवले का पेस्ट कैसे बनाएं और कैसे इसे अप्लाई करें।

1 टी स्‍पून आंवला पाउडर
5-6 नीम पत्‍तियां
1 टी स्‍पून शिकाकाई पाउडर
1 टी स्‍पून मेथी पाउडर
1 टी स्‍पून रीठा पाउडर
1 कप पानी

एक पैन लें और उसमें 1 कप पानी डाल कर गर्म करें। फिर उसमें सभी चीजें एक एक कर के डालें। अब पैन को ढक दें और 10 मिनट तक इस पानी को उबलने दें।फिर ढक्कन हटाएं और पैन को गैस से उतार दें। अब इस घोल को चम्‍मच से हिलाते हुए ठंडा कर लें। एक कटोरे में इस घोल को छान लें।

इस पेस्ट को सिर पर लगाकर कुछ मिनटों तक मसाज करें। मसाज करने के बाद थोड़े देर इस पेस्ट को सिर पर लगा रहने दें, इसके बाद बालों को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। अगर आप बेहतर रिजल्ट चाहते हैं तो इस पेस्ट को सप्ताह में 2 बार जरूर इस्तेमाल करें।

आंवला बालों का रंग बनाए रखने में मदद करता है। अगर आप केमिकल युक्त हेयर डाई का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं और बालों का प्राकृतिक रंग बनाए रखना चाहते हैं हर रोज एक आंवला खाएं।बालों की जड़ों में इसका लेप लगाने से ना सिर्फ बालों का अच्छा विकास होता है बल्कि बालों को प्राकृतिक रंग मिलता है और इसकी चमक भी बनी रहती है।

 

Facebook Comments Box