अधिक देर तक बैठने से लिवर कैंसर का खतरा

अधिक देर तक बैठने से लिवर में ज्यादा फैट जमा हो जाता है। यह आगे चलकर लिवर कैंसर का एक बड़ा कारण बनता है। इसके अलावा मोटापा, मधुमेह और शराब लिवर के बड़े दुश्मन हैं। इससे लिवर कैंसर होने का खतरा ढाई गुणा बढ़ जाता है।

 यदि कोई व्यक्ति दिन में पांच घंटे से ज्यादा बैठता है और वह मधुमेह रोग से पीड़ित है तो उसमें फैटी लिवर होने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं अगर कोई व्यक्ति मोटापे के साथ-साथ मधुमेह से भी पीड़ित है और शराब का भी सेवन करता है तो ऐसे लोगों में लिवर कैंसर होने का खतरा आम लोगों की तुलना में ढाई गुणा बढ़ जाता है।  विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में विश्व में कैंसर से होने वाली मौत में लिवर कैंसर का स्थान दूसरा है। डब्ल्यूएचओ का यह भी मानना है कि वर्ष 2030 तक कैंसर से होने वाली मौत के मामले में लिवर कैंसर पहले स्थान पर आ सकता है

Facebook Comments Box