सरस्वती स्कूल में पुलिस बाल मित्र कार्यक्रम का आयोजन

रीवा 02 जनवरी 2019. सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेलमार्ग रीवा में पुलिस बाल मित्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय ने बड़ी संख्या में उपस्थित छात्रों को गुरू-शिष्य के महत्व, नैतिक शिक्षा, संस्कार, यातायात जागरूकता, नशा-मुक्ति सहित अन्य विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस छात्रों की बाल मित्र है। समय-समय पर पुलिस विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं के बीच जाकर उन्हें विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी दी जाती है ताकि वह सजग रहें और किसी प्रकार के प्रलोभन में न आयें। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य व आचार्यगण उपस्थित थे। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र/छात्राओं से कहा कि वे निर्वाचक नामावली में अपना नाम जुड़वायें।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *