आग से क्षतिग्रस्त हुए वाहन शो रूम का अवलोकन करने पहुँचे ऊर्जा मंत्री

rewa04032016b2

शहर का अनमोल होण्डा शो रूम आज दोपहर आग से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऊर्जा खनिज एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने क्षतिग्रस्त हुए वाहन शो रूम पहुँचकर आग से हुए नुकसान को देखा तथा शो रूम मालिक सतनाम सिंह को ढांढस बंधाया।
ऊर्जा मंत्री ने शो रूम मालिक से कहा कि उन्होंने बड़ी मेहनत से अपना व्यवसाय स्थापित किया था। आग लगने से बहुत बड़ी क्षति हुई हैं, धैर्य रखें। उल्लेखनीय है कि आज दोपहर शार्ट सर्किट से अनमोल होण्डा शो रूम में रखे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये थी। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका।

Facebook Comments Box