गांधी काम्पलेक्स के पीछे व्यवस्थित होंगे ठेले

IMG-20160304-WA0131

ठेला गोमटी वाले व्यावसायियों के व्यवस्थित व्यवसाय एवं पुनर्वास  हेतु  प्रतिवर्ष एक करोड़ रूपये विधायक निधि से दिये जायेंगे – ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल

ऊर्जा, खनिज एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज गांधी काम्पलेक्स के पीछे खाली स्थान का भ्रमण कर निर्देश दिया कि रिक्त स्थान में ठेला व गुमटी लगाई जाय। उन्होंने आश्वस्त किया कि ठेला गुमटी व्यवसायियों के बेहतर पुनर्वास तथा व्यापार स्थल के विकास  हेतु नगर निगम को एक करोड़ रूपये की निधि प्रतिवर्ष  उपलब्ध कराई जायेगी जिससे ठेला गुमटी व्यवसायियों को नगर निगम बेहतर सुविधा उपलब्ध करायेगा । उन्होने कहा कि खाली स्थान में ठेला गुमटी लगने से शहर और भी व्यवस्थित होगा तथा इन व्यवसायियों की पूरी मदद भी शासन कर सकेगा। प्रतिवर्ष दिया जाने वाला यह एक करोड़ रूपया केवल ठेला गुमटी व्यापारियों के व्यापार विकास तथा पुनर्वास के लिए खर्च किया जायेगा।

 

Facebook Comments Box