20 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रीवा मे

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है।सत्ताधारी पार्टी भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस ने अपनी अपनी पूरी ताकत लगा रखी है।एक को अपनी सत्ता बचाये रखने के लिए मेहनत करनी है तो दूसरे को पंद्रह साल बाद सत्ता मे आने के लिए। प्रचार की कड़ी मे भाजपा के सर्वाधिक लोकप्रिय स्टार प्रचारक देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 नवम्बर को रीवा आ रहे हैं ।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री रीवा के एस ए एफ ग्राउण्ड मे दोपहर 2 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।चुनावी सभा मे रीवा की आठों विधानसभा के साथ आसपास की विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी प्रभावी प्रचार हो जायेगा।प्रधानमंत्री की लोकप्रियता केंद्र राज्य द्वारा जनहित मे किए जा रहे कार्य भी प्रधानमंत्री द्वारा जब अपने लहजे मे बताये जाते हैं तो जनमानस मे इसका सकारात्मक असर होता है।प्रधानमंत्री की सभा के बाद भाजपा को और अधिक मतों का मिलना तय माना जा रहा है ।सभा स्थल की तैयारी विशाल स्तर पर जोरशोर से चल रही है।

Facebook Comments Box