रीवा विधानसभा प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ल की ऐतिहासिक विजय के लिए महिला मोर्चा ने लिया संकल्प

मध्यप्रदेश मे विधानसभा चुनाव प्रचार सबाब मे है ।रीवा की प्रतिष्ठित सीट से तीन बार से रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल पुनः मैदान में हैं ।आप लगातार मंत्री पद का दायित्व भी सरकार मे उठा रहे हैं और वर्तमान मे उद्योग तथा खनिज मंत्री हैं।राजेन्द्र शुक्ल की जीत को यादगार ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस लिया है।

आज भाजपा संभागीय कार्यालय अटलकुंज ढेकहा मे भाजपा महिला मोर्चा ने इसी संकल्प को लेकर एक बैठक आयोजित की जिसमें हजारों महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सभी का यही संकल्प था कि इस बार की विजय ऐतिहासिक होगी ।ज्यादा से ज्यादा मतों के अंतर से राजेन्द्र शुक्ल भाजपा प्रत्याशी को  विजयी बनाया जायेगा। कार्यक्रम की खास बात राजेन्द्र शुक्ल की धर्मपत्नी सुनीता शुक्ला की उपस्थिति रही जिसने महिला कार्यकर्ताओं के जोश को और बढ़ा दिया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *