उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्माणाधीन स्पोर्टस काम्पलेक्स का निरीक्षण किया

उद्योग एवं खनिज साधन मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज रीवा में निर्माणाधीन स्पोर्टस काम्पलेक्स का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गति लायें तथा गुणवत्ता पूर्ण कार्य सुनिश्चित करें। खनिज मंत्री ने यह भी कहा कि वह प्रति सप्ताह स्पोर्टस काम्पलेक्स निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण करने स्वयं आयेंगे। इस दौरान कार्यपालन यंत्री पी.आई.यू. वसीम खान उपस्थित थे।

उद्योग मंत्री ने निर्माण कार्यों के निरीक्षण की कड़ी में चेलवा टोला से करहिया मार्ग के निर्माण कार्य को देखा व गुणवत्ता पूर्ण कार्य किये जाने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिये। उन्होंने नीम चौराहा से करहिया मंडी तक बनाये जा रहे मार्ग में निर्मित पुल का भी अवलोकन किया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *