उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा वरिष्ठ पत्रकार श्री नैयर के निधन पर शोक व्यक्त
उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री कुलदीप नैयर के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने कहा कि स्व. श्री नैयर संवेदनशील पत्रकारिता के लिये जाने जाते थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
Facebook Comments Box