प्रदेश के खनिज, उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल का शहडोल में 15 जून का कार्यक्रम

प्रदेश के खनिज, वाणिज्य उद्योग रोजगार एवं प्रवासी भारतीय विभागो के मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 15 जून को प्रातः रीवा से शहडोल जायेंगे और ग्यारह बजे शहडोल सर्किट हाउस पहुंचेंगे। श्री शुक्ल शहडोल कलेक्ट्रेट में 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला खनिज प्रतिष्ठान मद की बैठक लेंगे। तत्पश्चात दो बजे से तकनीकी विद्यालय शहडोल के मैदान में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में भाग लेंगे। नगर पालिका द्वारा नगर में स्थापित प्रतिमाओं का अपरान्ह 4 बजे से 6 बजे तक लोकार्पण करने के बाद मंत्री श्री शुक्ल शाम छः बजे से रात्रि 8 बजे तक स्थानीय जन प्रतिनिधियों से सर्किट हाउस में भेंट करेंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *