उद्योग मंत्री श्री शुक्ल होंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

स्वतंत्रता दिवस में उद्योग मंत्री करेंगे ध्वजारोहण – लेंगे परेड की सलामी

स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे जिले में हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। मुख्य समारोह एसएएफ मैदान रीवा में 15 अगस्त को प्रात: 9 बजे से आयोजित किया जायेगा। समारोह के मुख्य अतिथि उद्योग तथा खनिज मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल होंगे। मुख्य अतिथि द्वारा प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण से समारोह आरंभ होगा। ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि परेड की सलामी लेंगे। मुख्य अतिथि श्री शुक्ल इसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करेंगे। इसके बाद विभिन्न दलों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया जायेगा। इसके बाद मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान करेंगे।
समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक व्यायाम प्रदर्शन किया जायेगा। इसके बाद मध्यप्रदेश गान एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समारोह का समापन पुरस्कार वितरण के साथ होगा। इसके बाद मुख्य अतिथि विशेष मध्यान्ह भोजन में शामिल होंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *