उप मुख्यमंत्री कश्यप जयंती समारोह में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री कश्यप जयंती समारोह में हुए शामिल

रीवा 08 सितम्बर 2024.उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल आज कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम रीवा में कश्यप जयंती के अवसर पर केसरवानी वैश्य नगर सभा द्वारा आयोजित समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज के लोगों द्वारा उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल को सम्मान स्वरूप राधा कृष्ण की प्रतिमा भेंट की गई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने समाज की पुस्तिका का विमोचन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शुक्ल ने कहा कि इस समाज की भूमिका देश के विकास में अहम है। उन्होंने आयोजक मंडल को बधाई देते हुए कहा कि देश में अनेक जाति, धर्म व भाषाओं के लोग रहते हैं, फिर भी एकता कायम है, इसका कारण इस तरह के आयोजन हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *