मध्यप्रदेश शासकीय लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ ने खनिज मंत्री का किया सम्मान

मध्यप्रदेश शासकीय लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ द्वारा आज खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ल का सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री शुक्ल ने कहा कि लिपिक वर्ग की शासन, प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वह प्रदेश को समृद्धशाली प्रदेश बनाने में सहभागी बनें।
उन्होंने शासन स्तर से लिपिकों की मांगों के विषय में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उद्योग मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा कर्मचारियों के हित में अनेक कार्य किये गये हैं और जो कार्य रह गये हैं वह भी शीघ्र होंगे। अत: सभी लिपिक साथी प्रदेश के विकास में सहभागी बनें व अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राघवशरण मिश्रा सहित पूर्व प्रांताध्यक्ष एमएल मिश्रा ने लिपिक वर्ग की मांगों की ओर मंत्री जी का ध्यान आकृष्ट किया। कार्यक्रम में लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *