विधानसभा अध्यक्ष ने देवतालाब मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर महाशिव रात्रि पर्व की तैयारियों का लिया जायजा

रीवा 24 जनवरी 2023. विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने देवतालाब मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने महाशिव रात्रि पर्व आयोजन हेतु मंदिर में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि देवतालाब शिव मंदिर में महाशिव रात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा जिसके लिये मंदिर एवं प्रांगण में जोर शोर से तैयारियाँ आरंभ हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *