प्रधानमंत्री द्वारा कृषि विकास के लिये सभी राज्यों को म.प्र. का अनुकरण करने का सुझाव

images (1)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तरप्रदेश के बरेली में किसान कलयाण रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश ने कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। इसके लिये उसे लगातार कृषि कर्मण पुरस्कार प्राप्त हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के किसानों ने कृषि के क्षेत्र में देश का नेतृत्व करने की ताकत दिखाई है। अगर मध्यप्रदेश के किसान और वहाँ के मुख्यमंत्री इतने कम समय में इतना अच्छा परिणाम ला सकते हैं, हिन्दुस्तान की सभी राज्य सरकारें ऐसे कदम उठा लें तो परिणाम और परिवर्तन आ सकता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नई-नई योजनाएँ बनाई हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *