मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहडोल जिले में 69 करोड़ रूपये की लागत वाले कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गत दिवस शहडोल जिले के प्रवास के दौरान संभागीय मुख्यालय शहडोल में गांधी चौक में 69 करोड़ रूपये की लागत वाले निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्मयंत्री श्री सिंह ने जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 9 करोड़ 95 लाख रूपये की लागत से गोहपारू में बनाये गये नवीन आईटीआई भवन, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रघुराज क्रमांक-1 शहडोल का भवन लागत 1 करोड़ 43 लाख रूपये, पुलिस विभाग का सीसीटीवी यातायात केंद्र लागत 4 करोड 19 लाख रूपये, पुलिस कंट्रोल रूम लागत 1 करोड़ 4 लाख रूपये तथा यातायात थाना शहडोल लागत 64 लाख रूपये का लोकार्पण किया। इसी तरह शिलान्यास की श्रंखला में जयंिसहनगर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत संभागीय शासकीय गुरूकुलम आवासीय विद्यालय भवन निर्माण लागत 28 करोड़ रूपये तथा केलमनिया जलाशय लागत 16 करोड़ 32 लाख रूपये का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री सिंह ने जैतपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत 7 करोड़ 33 लाख रूपये की लागत वाले कार्यों का शिलान्यास किया। जिसमें मरजाद से चाका मार्ग लंबाई 5.20 किलोमीटर लागत 3 करोड़ 71 लाख रूपये तथा मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास बुढ़ार द्वितीय चरण वार्ड क्रमांक-1 डॉ.एम.के.गुप्ता के घर से हरदी रोड नगर पालिका सीमा तक सीसी मॉडल रोड निर्माण लागत 3 करोड़ 62 लाख रूपये का शिलान्यास किया। इस अवसर पर सांसद श्री प्रभात झा, विधायक जैतपुर विधानसभा क्षेत्र श्री जयसिंह मरावी, विधायक जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र श्रीमती प्रमिला सिंह, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री नरेंद्र मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, श्री बी.डी.शर्मा, श्री इंद्रजीत सिंह छाबड़ा सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आम जनता उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box