राफेल मुद्दे पर राहुल गांधी देश से माफी मांगें

16 नवंबर भोपाल. कांग्रेस ने राफेल को लेकर झूठ बोला, हमारे ईमानदार प्रधानमंत्री जी के खिलाफ अभियान चलाया, भारत की विदेशों में साख को घटाने की कोशिश की।
इसलिए आज राहुल गांधी को देश से माफ़ी मांगने की जरुरत है। इस    मांग के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेेश  सिंंह  के नेतृत्व मे भाजपा ने आज भोपाल  में रोशनपुरा चौराहा पर प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर  पूर्व मंत्री    राजेन्द्र शुक्ल    , विधायक   रामेश्वर शर्मा   , विधायक   कृष्णा गौर   , प्रदेश उपाध्यक्ष वृृजेेेश लूनावत, पूर्व विधायक    सुरेेेन्द्र नाथ सिंह     , जिलाध्यक्ष विकास वीरानी समेत अनेको कार्यकर्तागण एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box