एक अच्छा रेल बजट पत्रकारों के साथ सभी को सुविधा

rajendra shukla

यात्रियों की सुविधाओं वाला बजट
जनसम्पर्क मंत्री श्री शुक्ल ने किया रेल बजट का स्वागत
जनसम्पर्क, ऊर्जा तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने केन्द्रीय रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु द्वारा प्रस्तुत रेल बजट का स्वागत किया है। श्री शुक्ल ने रेल बजट को आम आदमी सुविधा केन्द्रित बजट बताया है। उन्होंने कहा कि रेल बजट में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ विजन का पूरा ध्यान रखा गया है।
श्री शुक्ल ने बजट को विकासोन्मुखी बताते हुए यात्री और माल-भाड़े में किसी भी तरह की वृद्धि नहीं किये जाने पर रेल मंत्री को बधाई दी है। श्री शुक्ल ने कहा है कि बजट में रेल सेवा तथा यात्री सुविधाओं का भरपूर ध्यान रखा गया है। रेल बजट में राजधानी भोपाल के हबीबगंज स्टेशन को देश का मॉडल स्टेशन बनाये जाने की घोषणा का जनसम्पर्क मंत्री श्री शुक्ल ने स्वागत किया है। साथ ही पत्रकारों के लिए आईडी पर ई-टिकिट सेवा दिये जाने की सुविधा देने पर बधाई दी है।
जनसम्पर्क मंत्री श्री शुक्ल ने बजट में महिलाओं के लिए विशेष सुविधाओं का ध्यान रखने के साथ ही गरीब और आम यात्रियों के हितों का ख्याल रखते हुए अनारक्षित सुपर फास्ट ट्रेन अंत्योदय एक्सप्रेस चलाये जाने के निर्णय को स्वागत-योग्य कदम बताया है।

Facebook Comments Box