पत्रकारिता विश्वविद्यालय भवन का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करायें – उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भवन के निर्माण के लिये 30 करोड़ रूपये की राशि मंजूर की गई है। इसके लिये मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड को निर्माण एजेंसी निर्धारित कर दिया गया है। श्री शुक्ल ने रीवा में भवन निर्माण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि रीवा पत्रकारिता विश्वविद्यालय भवन का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करायें।
उद्योग मंत्री ने इसके लिये निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करायें। यह विश्वविद्यालय विन्ध्य क्षेत्र ही नहीं पूरे प्रदेश के लिये बड़ी सौगात होगी। श्री शुक्ल ने अधिकारियों से भवन निर्माण के तकनीकी पक्षों की जानकारी ली।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *