मुख्यमंत्री तथा मंत्रियों द्वारा श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री श्रीनिवास तिवारी के निधन पर गहन दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा है कि कहा है कि श्री तिवारी संसदीय मामलों के ज्ञाता थे। उनका प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

श्री चौहान ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही शोक संतृप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना भी व्यक्त की है।

जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। डॉ. मिश्र ने शोक संदेश में कहा है कि श्री तिवारी ने राजनीति में विभिन्न पदों पर आसीन रहते हुए निरंतर सेवाभाव से कार्य किया। श्री तिवारी ने दीर्घकालिक राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में सक्रिय भूमिकाओं का निर्वहन किया। श्री तिवारी ने विधानसभा अध्यक्ष के पद को भी सुशोभित किया।

जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा है कि मेरे साथ ही अन्य अनेक विधानसभा सदस्यों ने श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी की कार्य-प्रणाली से विधानसभा में कार्य संचालन का तरीका और सदन चलाने की प्रक्रिया जैसी संवैधानिक बातें सीखी हैं। डॉ. मिश्र ने कहा है कि विधानसभा सदस्यों ने श्री तिवारी से जो ज्ञान अर्जित किया है, वो अनेक सदस्यों के लिए पूंजी के समान है। उन्होंने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में भी श्री तिवारी की सेवाएं सदैव याद रखी जाएंगी।

डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही, शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री श्रीनिवास तिवारी के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा है कि श्री तिवारी संसदीय कार्य प्रणाली के अनुभवी और वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से थे। श्रीमती सिंह ने श्री तिवारी के निधन को प्रदेश के लिये अपूर्णीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री श्रीनिवास तिवारी के निधन पर गहन दुख व्यक्त किया है। श्री सारंग ने कहा कि श्री तिवारी संसदीय मामलों के जानकार थे। उन्होंने प्रदेश के लिये बहुमूल्य योगदान दिया है। श्री सारंग ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है।

तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) श्री दीपक जोशी ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री श्रीनिवास तिवारी के निधन पर गहन दुख व्यक्त किया है। श्री जोशी ने कहा कि श्री तिवारी ने प्रदेश के लिये बहुमूल्य योगदान दिया है। श्री जोशी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *