उद्योग मंत्री ने शहर में विभिन्न निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज शहर में नगर पालिक निगम अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने वार्ड क्रमांक-13 नेहरू नगर में 42.70 लाख रूपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन के लोकार्पण के साथ ही वार्ड क्रमांक-17 में अमहिया नाला में 26 लाख रूपये से बनने वाले बाक्स कल्वर्ट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस दौरान अपने उद्बोधन में उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा में विकास के नित नये कार्य हो रहे हैं जिससे रीवा अब महानगरों की श्रेणी में शामिल हो रहा है शहरवासियों को मीठे पानी का उपलब्धता के साथ ही सीवरेज की समस्या से निजात दिलाने का कार्य प्रगति पर है। मार्च 2018 तक शहर के प्रत्येक घर को मीठा पानी मिलने लगेगा। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन बन जाने से मोहल्ला वासियों के सांस्कृतिक व सामाजिक उत्सव के कार्यक्रम हेतु अन्यन्त्र नहीं जाना पड़ेगा।
उद्योग मंत्री ने कहा कि अमहिया नाला के इस पुलिया के चौड़ी व उंची बन जाने से बाढ़ की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने नाला को गहरा व पक्का करने की कार्य योजना बनाने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महापौर ममता गुप्ता ने शहर व जिले के सर्वागीण विकास के लिये मंत्री जी को साधुवाद दिया। इससे पूर्व कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र शुक्ल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कार्यों का विवरण दिया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *