उद्योग मंत्री की मौजूदगी में रीवा में मनाया गया म.प्र. स्थापना दिवस

मध्यप्रदेश का 62 वां स्थापना दिवस आज रीवा मुख्यालय में गरिमामय तरीके से मनाया गया। वाणिज्य एवं उद्योग तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। श्री शुक्ल ने समारोह में ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उद्योग मंत्री ने जन-समुदाय को प्रदेश की समृद्धि तथा विकास में सहभागी बनने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश गान का गायन हुआ। इस अवसर पर विद्यालयीन छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। साथ ही योग प्रदर्शन और समूह गान हुआ।

कार्यक्रम में श्री शुक्ल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को सम्मानित किया। अनाथाश्रम को सम्मान-निधि प्रदान की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के विकास की डाक्यूमेंट्री फिल्म भी लोगों ने देखी।

समारोह में जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, कृषि, नगर निगम आदि विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी लगायी गयी। साथ ही विकास एवं स्वच्छता का संदेश देने वाले फ्लैक्स लगाये गये। कार्यक्रम में सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुश्री विभा पटेल, अध्यक्ष नगर निगम श्री सतीश सोनी, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *