आगरा दौरे पर आदित्यनाथ, यमुना नदी पर रबर चेकडैम का किया शिलान्यास

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा के दौरे पर हैं। उन्होंने सबसे पहले यमुना नदी पर नगला पैमा गांव में रबर चेकडैम का शिलान्यास किया। उसके बाद ताजमहल के पश्चिमी गेट पर झाडू लगाई।

मुख्यमंत्री ने ताजमहल के पीछे कछपुरा गांव में 19 करोड़ की योजनाओं की भी आधारशिला रखी। ताज महल का निरीक्षण किया इस दौरान ताज महल को देखने आये लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिचायी  । उनके साथ मंत्री और स्थानीय भाजपा सांसद और विधायक भी हैं। । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी भी उनके साथ हैं।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *