नवीन कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन का लोकार्पण आज मुख्यमंत्री करेंगे

DSC_1479

कलेक्ट्रेट कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण आज 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। इस अवसर पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण भी होगा।
कलेक्टर कार्यालय परिसर में शाम 5 बजे से आयोजित कार्यालय की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री एवं जन संपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा करेंगे। जबकि विशिष्ठ अतिथि के तौर पर खनिज एवं वाण्ज्यि मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, राजस्व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्त व अध्यक्ष म.प्र. गृह निर्माण एवं उधोसंरचना विकास मंडल कृष्ण मुरारी मोधे उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम महापौर ममता गुप्ता, सासद जनार्दन मिश्र, अध्यक्ष जिला पंचायत अभय मिश्रा, विधायक त्योंथर रमांकांत तिवारी, विधायक सेमरिया नीलम मिश्रा, विधायक मनगवां शीला त्यागी, अध्यक्ष विन्घ्य विकास प्राधिकरण सुभाष सिंह, विधायक मउगंज सुखेन्द्र सिंह बन्ना, अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकरण बृजलाल कोल, एवं अध्यक्ष व्यापार संवर्धन बोर्ड मदन मोहन गुप्ता विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न होगा।
म.प्र शासन की पुर्नधनत्वीकरण योजनान्तर्गत म.प्र. गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा निर्मित कलेक्टर कार्यालय के लोकार्पण समारोह में कलेक्टर राहुल जैन एवं महेंन्द्र खरे कार्यपालन यंत्री म.प्र. गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने उपस्थिति का अनुरोध किया है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *