उद्योग मंत्री श्री शुक्ल मस्कट में इंडिया-अरब पार्टनरशिप कांफ्रेंस में होंगे शामिल

rajendra shukla

वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल मस्कट (ओमान) में 14-15 दिसम्बर को होने वाली इंडिया अरब पार्टनरशिप कांफ्रेंस में शामिल होंगे। कांफ्रेंस में विदेश राज्य मंत्री श्री एम.जे. अकबर की अगुवाई में एक प्रतिनिधि-मंडल जा रहा है। कांफ्रेंस में मध्यप्रदेश में निवेश किये जाने पर चर्चा की जायेगी।

दो दिवसीय कांफ्रेंस में ओमान और भारत के बीच आर्थिक और व्यापार की भविष्य में संभावना पर विस्तार से चर्चा की जायेगी। चर्चा में दोनों देशों के मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। कांफ्रेंस में होने वाले सत्रों में बदलते दौर में नवीन तकनीकों के उपयोग, नवकरणीय ऊर्जा और क्लीन टेक्नोलॉजी, हेल्थ और फार्मास्युटिकल उद्योग, उच्च शिक्षा और तकनीकी विकास और पर्यटन में निवेश की संभावना पर चर्चा होगी।

उद्योग मंत्री श्री शुक्ल 13 दिसम्बर को मुम्बई से रवाना होकर मस्कट पहुँचेंगे। मध्यप्रदेश से जाने वाले प्रतिनिधि-मंडल में एडीशनल एम.डी. ट्रायफेक श्री किरण गोपाल, एम.डी. भारत-ओमान रिफायनरी और एम.डी. एकेव्हीएन ग्वालियर भी शामिल है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *