सिंहस्थ के प्रचार-प्रसार में जनसम्पर्क विभाग ने मिसाल कायम की

Simhastha-Lobo

ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन ने उज्जैन कार्यालय में दिये सिंहस्थ पदक

ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन ने कहा है कि सिंहस्थ-2016 का जनसम्पर्क विभाग द्वारा बेहतरीन प्रचार-प्रसार किया गया। देश-विदेश में जनसम्पर्क विभाग ने इस चुनौतीपूर्ण काम को सुनियोजित तरीके से अंजाम देकर मिसाल कायम की है। श्री जैन ने यह बात संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय उज्जैन में कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों को सिंहस्थ पदक और प्रशस्ति-पत्र देते हुए कही।

ऊर्जा मंत्री श्री जैन ने कहा कि राज्य सरकार ने जिस सुव्यवस्थित तरीके से सिंहस्थ करवाया, उतने ही सराहनीय अंदाज में प्रदेश के जनसम्पर्क विभाग द्वारा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया। इस चुनौतीपूर्ण काम को विभाग ने बखूबी किया। देश-विदेश में सिंहस्थ को जन-जन तक पहुँचाने में विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से प्रचार-प्रसार किया, जिसकी आमजन ने वाहवाही की।

श्री पारस जैन ने कहा कि सिंहस्थ के दौरान उन्हें स्वयं महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई में भी होर्डिंग तथा अन्य माध्यम से सिंहस्थ का प्रचार-प्रसार देखने को मिला, वह सराहनीय था। उन्होंने कहा कि राज्य शासन ने सिंहस्थ के आयोजन में कोई कोर-कसर नहीं रखी। इसी का परिणाम है कि सिंहस्थ का आयोजन सफल हुआ। शुरू में 3-4 करोड़ लोग के सिंहस्थ आने का अनुमान था। बेहतर व्यवस्थाओं की बदौलत दोगुने से ज्यादा श्रद्धालु सिंहस्थ में आये। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। इसकी श्रद्धालुओं ने स्वयं प्रशंसा की।

ऊर्जा मंत्री श्री जैन ने कहा कि सिंहस्थ पदक अधिकारी-कर्मचारी के जीवन की उपलब्धि है। इसे आगामी पीढ़ी को गौरव के साथ दिखाया जा सकता है।

उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल ने भी सिंहस्थ के सफल प्रचार-प्रसार में जनसम्पर्क विभाग की भूमिका की प्रशंसा की। इस मौके पर उप संचालक श्री पंकज मित्तल, सहायक संचालक श्री सुनील वर्मा और श्री पुष्पेन्द्र वास्कले उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *