मनुष्य के निरोग रहने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका

rewa19620161b

ऊर्जा एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल योग महोत्सव में

जनसम्पर्क ऊर्जा तथा खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज भोपाल में कहा है कि मनुष्य के निरोग रहने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। योग शरीर, मन और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि योग ही एकमात्र साधन है, जो वर्तमान परिस्थितियों में आपको स्वस्थ्य रख सकता हैं। इसलिये हमें जीवन में योग को अपनाना चाहिए। राजेन्द्र शुक्ल आज डॉ. गांगुली योगा विद्यापीठ संस्थान तथा योग साधना अनुसंधान केन्द्र भोपाल के विश्व योग दिवस पर आयोजित योग महोत्सव 2016 को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सांसद आलोक संजर भी मौजूद थे।
ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि योग के जरिये न सिर्फ बीमारियों का निदान किया जाता है, बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक तकलीफों को भी दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा योग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाकर जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है। योग शरीर को शक्तिशाली एवं लचीला बनाये रखता हैं। जनसम्पर्क मंत्री ने कहा कि तनाव से भी योग छुटकारा दिलाता हैं, जो रोजमर्रा की जिन्दगी के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मैने स्वयं योग को अपना रखा है और अपनी दिनचर्या में शामिल किया है।
जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इस मौके पर सामूहिक योग में भाग लिया। योग के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले योगाचार्य श्री पवन गुरू तथा श्रीमती ममता गुरू को सम्मानित किया गया। महोत्सव में राज्य स्तरीय योग रत्न डा. गंगोली योग जीवन शैली सम्मान से मुकेश मूलचंदानी तथा डा. अर्पणा चड़ोदिया को सम्मानित किया गया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *