संस्कारयुक्त शिक्षा से ही सच्चे नागरिकों का निर्माण होता है – उप मुख्यमंत्री

संस्कारयुक्त शिक्षा से ही सच्चे नागरिकों का निर्माण होता है – उप मुख्यमंत्री
भव्य राम मंदिर निर्माण से भव्य भारत निर्माण का शुभारंभ हो गया – उप मुख्यमंत्री

रीवा 01 फरवरी 2024. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ज्ञानस्थली स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा ही जिम्मेदार नागरिक का निर्माण करती है। ज्ञानस्थली इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही है। बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं। गुणवान शिक्षक उनके गुणों को उभारकर संस्कारयुक्त शिक्षा देकर सच्चा नागरिक बनाते हैं। शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में निजी संस्थानों द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण व भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही भव्य भारत के निर्माण की शुरूआत हो चुकी है।
देश से 500 साल का कलंक मिटा है और एक ऐसा सपना साकार हुआ है जिसकी कई पीढ़ियों ने प्रतीक्षा की। आज चारों ओर राम मंदिर के गीत गाए जा रहे हैं। श्री शुक्ल ने विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *