ख्यमंत्री डॉ.यादव, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.मांडविया एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की

 

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं रसायन व उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने श्री महाकालेश्वर मन्दिर में पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। गर्भगृह के बाहर द्वार से दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूजन-अर्चन पं. राजेश गुरू आदि ने सम्पन्न करवाई। पूजन-अर्चन के बाद मुख्यमंत्री, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री, उप मुख्यमंत्री को कलेक्टर एवं श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री नीरज कुमार सिंह ने भगवान श्री महाकाल की तस्वीर, प्रसाद, दुशाला भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक श्री सतीश मालवीय, यूडीए अध्यक्ष श्री श्याम बंसल, संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल, आईजी श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, एसपी श्री सचिन शर्मा, श्री विवेक जोशी, श्री विशाल राजौरिया, श्री जगदीश अग्रवाल, श्री इकबाल सिंह गांधी, श्री राजपाल सिंह सिसौदिया, श्री संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र भारती, श्री सत्यनारायण खोईवाल, श्री मुकेश यादव, श्री सचिन सक्सेना, श्री मुकेश जैन, श्री धनंजय शर्मा, श्री जगदीश पांचाल, श्री दिनेश जाटवा, श्री ऋषि वर्मा आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मन्दिर देवदर्शन के पहले वाल्मिकीधाम स्थित राष्ट्रीय सन्त बालयोगी श्री उमेशनाथ महाराज के आश्रम पहुंचकर समाधि के दर्शन कर बालयोगी श्री उमेशनाथ महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री उमेशनाथ महाराज ने मुख्यमंत्री का सम्मान कर आशीर्वाद प्रदान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भर्तृहरि गुफा पहुंचकर श्री शिव गोरखनाथाय का पूजन-अर्चन किया। भर्तृहरि गुफा के गादीपति महन्त श्री रामनाथ महाराज ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने महन्त श्री रामनाथ महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। भर्तृहरि गुफा में स्थित गौशाला में गौमाता को भूसा खिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल गऊघाट स्थित महन्त श्री रामेश्वरदास के आश्रम पहुंचकर महन्तश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम के महन्तों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री रामेश्वरदास महाराज, महाकालेश्वर मन्दिर के महन्त श्री विनीत गिरि महाराज, महामण्डलेश्वर मंदाकिनी दीदी, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र भारती आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन्दौर रोड स्थित तपोभूमि पहुंचकर तपोभूमि प्रणेता आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का जैन समाज के नागरिकों ने अभिनन्दन किया। इस अवसर पर उन्हें मालवा गौरव से सम्मानित कर जैन समाज के पदाधिकारियों ने 58 प्रकार के विविध फलों से एवं मालाओं से मुख्यमंत्री का सम्मान किया। मुख्यमंत्री को आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज ने दण्ड भेंट किया। धर्मदण्ड प्रदान कर आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज ने कहा कि यह धर्मदण्ड रक्षा करेगा और धर्मदण्ड न्याय का प्रतीक है और मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता में न्याय प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज का पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज ने कहा कि मेरी ओर से और जैन समाज की ओर से उन्हें चौबीसों घंटे आशीर्वाद मिलता रहेगा। सकल जैन समाज की ओर से मुख्यमंत्री का समाजसेवी श्री अशोक जैन ने तिलक लगाकर, पगड़ी पहनाकर उनका अभिनन्दन किया। इसी तरह सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायकद्वय श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, महापौर श्री मुकेश टटवाल, श्री ओम जैन, श्री राकेश अग्रवाल, श्री कपिल यार्दे आदि ने मुख्यमंत्री को माला पहनाकर उनका अभिनन्दन किया।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि हमें कई पुण्यों के बाद मानव योनी प्राप्त होती है। मानव योनी प्राप्त होने पर व्यक्ति देवमार्ग पर चलता है या लोभ-लालच की राह पर चलता है। यह हमें तय करना है। मनुष्य के जन्म के बाद परमात्मा सन्तों के सान्निध्य से आशीर्वाद मिलते हैं और उनके बताये गये सही रास्ते पर चलकर मानव कल्याण के लिये काम करें। मुख्यमंत्री होने के नाते प्रदेश में सुख-समृद्धि आये, विकास के पथ पर प्रदेश आगे बढ़े और सबके कल्याण के लिये अच्छा काम करूं, यही ईश्वर से प्रार्थना करूंगा और जनता की भलाई करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि जियो और और जीने दो का नारा चरितार्थ करते हुए हम सबको मानव कल्याण की दिशा में कार्य करना चाहिये।

इस अवसर पर संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल, आईजी श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, एसपी श्री सचिन शर्मा आदि समाजसेवी, बड़ी संख्या में जैन समाज के प्रबुद्धजन आदि उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *