पचमठा धाम धार्मिक पर्यटन का केन्द्र बनेगा – उप मुख्यमंत्री

पचमठा धाम धार्मिक पर्यटन का केन्द्र बनेगा – उप मुख्यमंत्री
पचमठा परिसर के निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराएं – उप मुख्यमंत्री

रीवा 30 दिसम्बर 2023. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने पचमठा धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बीहर रिवर फ्रंट योजना के तहत पचमठा परिसर का सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है। इसके सभी निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराएं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। सीसी रोड बनाने तथा पेवर ब्लाक लगाने का कार्य तत्काल शुरू करें। पचमठा आदि गुरू शंकराचार्य जी की विन्ध्य क्षेत्र की यात्रा की स्मृतियाँ संजोये हुए है। इसका धार्मिक रूप से बहुत महत्व है। इस स्थान के विभिन्न निर्माण कार्य पूरे होने के बाद पचमठा धाम धार्मिक पर्यटन का केन्द्र बनेगा। उप मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण, बाउन्ड्रीवाल निर्माण, सड़क निर्माण तथा सौन्दर्यीकरण के कार्यों के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने पचमठा धाम के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा मंदिर के सौन्दर्यीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, प्रभारी कलेक्टर डॉ सौरभ सोनवणे, आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन, अधीक्षण यंत्री शैलेन्द्र शुक्ला, कार्यपालन यंत्री एसके चतुर्वेदी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने घोघर मोहल्ले में पुराने डाकघर के सामने जल भराव के संबंध में मिली शिकायत का निराकरण करने के लिए मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक निर्माण कार्य कराकर जल भराव की समस्या दूर करने के निर्देश दिए।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *