ग्राम अगडाल में मिनी स्टेडियम बनेगा – राजेन्द्र शुक्ल

agdal laxmanpur

प्रदेश के ऊर्जा, खनिज एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि ग्राम अगडाल में 90 लाख रूपये की कीमत से मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। वे आज ग्राम अगडाल में खेल एवं युवक कल्याण विभाग के सौजन्य से आयोजित ग्रीष्म कालीन खेल शिविर के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि ग्राम अगडाल में हैंडबाल खेल शुरू से ही बहुत लोकप्रिय रहा है और यहां के अनेक खिलाड़ियों ने खेल जगत में अपनी पहचान स्थापित की है। उन्होंने अगडाल ग्राम के समग्र विकास की चर्चा करते हुए कहा कि इसे आदर्श ग्राम बनाना हैं। उन्होंने एम.पी. ई. बी. अधिकारी से कहा कि गांव के केवल बदलने के लिए टीम लगाएं। ट्रांसफार्मर, खंबों व तार को ठीक करे। इसके साथ ही गांव के सभी खंबों में स्ट्रीट लाइट हेतु एल.ई.डी. बल्ब लगाने के लिए स्टीमेट तैयार करें। इस हेतु आवश्यक राशि विधायक निधि से उपलब्ध कराई जाएगी। ऊर्जा मंत्री ने गांव में पाइप लाइन के लीकेज ठीक करने और आवश्यकतानुसार पाइप लाइन बढाने के निर्देश पी.एच.ई. अधिकारियों को देते हुए कहा कि पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सोलर पैनल के माध्यम से ग्राम  में सोलर पंप सिस्टम की स्थापना के लिए आवश्यक कार्यवाई करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर राजेन्द्र शुक्ल ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण भी किया। इसके साथ ही हैंडबाल खिलाड़ियों को किट के लिए स्वेच्छानुदान से बीस हजार रूपये देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष के.पी. त्रिपाठी, साविर अली खान, राजेश पांडे, विवेक दुवे सहित स्थानीय रहवासी उपस्थित थे।
    ऊर्जा मंत्री द्वारा लक्ष्मणपुर का भ्रमण :- ऊर्जा मंत्री ने आज लक्ष्मणपुर का भ्रमण किया और ग्राम वासियों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। ग्राम वासियों ने मुख्य सडक से गांव तक मुरमीकृत सडक बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे गांव में आगे बढाने की मांग की। इसके साथ ही सडक पर दो पुलिया निर्माण का आग्रह भी ग्राम वासियों ने किया। ऊर्जा मंत्री ने आंगनबाडी की छत तथा पुलिया निर्माण के लिए निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया।
 नया गांव में सोलर वाटर पंप का शुभारंभ :- जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नया गांव पहुंचकर अपनी विधायक निधि से स्वीकृत सोलर वाटर पंप की स्थापना पर प्रसन्नता करते हुए आज इसका औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने ग्राम वासियों द्वारा भूमि उपलब्ध कराने के स्थिति में नया गांव से सगरा तक सडक निर्माण के लिए भी आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि सगरा स्कूल में वाउन्ड्री बाल का निर्माण तथा खेल मैदान का विकास किया जाएगा और स्कूल को आदर्श स्कूल बनाया जाएगा।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *