विधानसभा क्षेत्र रीवा में 15 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला

विधानसभा क्षेत्र त्योंथर में 13 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला

रीवा 02 नवम्बर 2023. विधानसभा निर्वाचन 2023 विधानसभा क्षेत्र त्योंथर में 13 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की सूची अंतिम रूप से जारी करते हुए उन्हें चुनाव प्रतीक आवंटित कर दिए गए हैं। इस संबंध में रिटर्निगं आफीसर पीके पाण्डेय ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र त्योंथर में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में रमाशंकर सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस चुनाव प्रतीक हाथ, सिद्धार्थ तिवारी राज भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रतीक कमल, महर्षि सिंह आम आदमी पार्टी चुनाव प्रतीक झाड़ू तथा देवेन्द्र सिंह बहुजन समाज पार्टी चुनाव प्रतीक हाथी से उम्मीदवार हैं।

पंजीकृत राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में कमाण्डो अरूण गौतम विन्ध्य जनता पार्टी चुनाव प्रतीक गन्ना किसान, कमलधारी कुशवाहा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी चुनाव प्रतीक बांसुरी, त्रिनेत्र शुक्ल समाजवादी पार्टी चुनाव प्रतीक साईकिल, रामलाल कोल जन अधिकार पार्टी चुनाव प्रतीक गैस सिलेण्डर, संगीता कोल पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक चुनाव प्रतीक स्कूल बैग से उम्मीदवार हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में इंजीनियर पुष्पराज पाल चुनाव प्रतीक काँच का गिलास, रामकली चुनाव प्रतीक सेब, शिरोमण कुशवाहा चुनाव प्रतीक हरी मिर्च तथा हरिशंकर चुनाव प्रतीक आटो रिक्शा से चुनाव मैदान में हैं। मतदान 17 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र मनगवां में 12 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला

रीवा 02 नवम्बर 2023. विधानसभा निर्वाचन 2023 विधानसभा क्षेत्र मनगवां में 12 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की सूची अंतिम रूप से जारी करते हुए उन्हें चुनाव प्रतीक आवंटित कर दिए गए हैं। इस संबंध में रिटर्निगं आफीसर पीएस त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र मनगवां में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में श्रीमती बबिता साकेत इंडियन नेशनल कांग्रेस चुनाव प्रतीक हाथ, इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रतीक कमल, वरूण अम्बेडकर विक्की आम आदमी पार्टी चुनाव प्रतीक झाड़ू तथा रामायण साकेत बहुजन समाज पार्टी चुनाव प्रतीक हाथी से उम्मीदवार हैं।
पंजीकृत राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में गणपति बंसल आदिम समाज पार्टी चुनाव प्रतीक बाल्टी, जोखूलाल प्रजापति पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक चुनाव प्रतीक स्कूल बैग, प्रीती वर्मा साकेत समाजवादी पार्टी चुनाव प्रतीक साइकिल, मेवालाल प्रजापति भागीदारी पार्टी (पी) चुनाव प्रतीक फुटबाल तथा रमेश साकेत भारतीय शक्ति चेतना पार्टी चुनाव प्रतीक बांसुरी से उम्मीदवार हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में रमेशचन्द्र चुनाव प्रतीक फलों से युक्त टोकरी, राजनरायण चुनाव प्रतीक कैंची तथा शिवदास कोरी चुनाव प्रतीक आलमारी से चुनाव मैदान में हैं। मतदान 17 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में 14 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला

रीवा 02 नवम्बर 2023. विधानसभा निर्वाचन 2023 विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में 14 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की सूची अंतिम रूप से जारी करते हुए उन्हें चुनाव प्रतीक आवंटित कर दिए गए हैं। इस संबंध में रिटर्निगं आफीसर भारती मेरावी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में रामगरीब वनवासी इंडियन नेशनल कांग्रेस चुनाव प्रतीक हाथ, दिव्यराज सिंह भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रतीक कमल, सरिता पाण्डेय आम आदमी पार्टी चुनाव प्रतीक झाड़ू, कांति कुमार दुबे कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्सिस्ट) चुनाव प्रतीक हंसिया हथौड़ा और सितारा तथा बीडी पाण्डेय हाथी बहुजन समाज पार्टी चुनाव प्रतीक हाथी से उम्मीदवार हैं।

पंजीकृत राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में इंजीनियर अविनाश शुक्ला राष्ट्रवादी भारत पार्टी चुनाव प्रतीक फुटबाल, देवेन्द्र कुमार शुक्ला भारतीय शक्ति चेतना पार्टी चुनाव प्रतीक बांसुरी, मनोज सिंह बघेल विन्ध्य जनता पार्टी चुनाव प्रतीक गन्ना किसान, एडवोकेट रोहिणी प्रसाद कुशवाहा पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक चुनाव प्रतीक स्कूल बैग, लक्ष्मण तिवारी समाजवादी पार्टी चुनाव प्रतीक साईकिल, शिवकुमार कुशवाहा जन अधिकारी पार्टी चुनाव प्रतीक गैस सिलेण्डर तथा शिवप्रसाद साहू बहुजन मुक्ति पार्टी चुनाव चिन्ह चारपाई से उम्मीदवार हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में छेदीलाल कोल (रावत) चुनाव प्रतीक एयर कंडीशनर तथा लालमणि कुशवाहा चुनाव प्रतीक आटो रिक्शा से चुनाव मैदान में हैं। मतदान 17 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र मऊगंज में 12 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला

रीवा 02 नवम्बर 2023. विधानसभा निर्वाचन 2023 विधानसभा क्षेत्र मऊगंज में 12 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की सूची अंतिम रूप से जारी करते हुए उन्हें चुनाव प्रतीक आवंटित कर दिए गए हैं। इस संबंध में रिटर्निगं आफीसर राजेश मेहता ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र मऊगंज में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में सुखेन्द्र सिंह बन्ना इंडियन नेशनल कांग्रेस चुनाव प्रतीक हाथ, प्रदीप पटेल भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रतीक कमल, पंडित उमेश त्रिपाठी घुरेहटा आम आदमी पार्टी चुनाव प्रतीक झाड़ू, तथा भैयालाल कोल बहुजन समाज पार्टी चुनाव प्रतीक हाथी से उम्मीदवार हैं।

पंजीकृत राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में नूर मोहम्मद समाजवादी पार्टी चुनाव प्रतीक साईकिल, रामबहादुर पटेल पीपल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) चुनाव प्रतीक स्कूल बैग तथा सुरेश कुमार सेन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी चुनाव प्रतीक बांसुरी से उम्मीदवार हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ददन प्रसाद मिश्रा चुनाव प्रतीक एयर कंडीशनर, ध्रुव नारायण मिश्रा चुनाव प्रतीक हॉकी और बाल, ब्राम्हदत्त मिश्रा चुनाव प्रतीक गन्ना किसान, मेहरूनिशा चुनाव प्रतीक आलमारी तथा सुशीला गुप्ता सेब से चुनाव मैदान में हैं। मतदान 17 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र रीवा में 15 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला

रीवा 02 नवम्बर 2023. विधानसभा निर्वाचन 2023 विधानसभा क्षेत्र रीवा में 15 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की सूची अंतिम रूप से जारी करते हुए उन्हें चुनाव प्रतीक आवंटित कर दिए गए हैं। इस संबंध में रिटर्निगं आफीसर डॉ अनुराग तिवारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र रीवा में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा इंडियन नेशनल कांग्रेस चुनाव प्रतीक हाथ, राजेन्द्र शुक्ल भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रतीक कमल, इंजीनियर दीपक सिंह पटेल आम आदमी पार्टी चुनाव प्रतीक झाड़ू, तथा मधुमास चन्द्र सोनी बुंची भाई बहुजन समाज पार्टी चुनाव प्रतीक हाथी से उम्मीदवार हैं।
पंजीकृत राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में अब्दुल वफाती अंसारी समाजवादी पार्टी चुनाव प्रतीक साईकिल, एडवोकेट रविशंकर माझी पीपल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) चुनाव प्रतीक स्कूल बैग, अमित कुमार तिवारी एडवोकेट मध्यप्रदेश जन विकास पार्टी चुनाव प्रतीक प्रेशर कुकर, डॉ तोषण सिंह सपाक्स पार्टी चुनाव प्रतीक झूला, रहस लाल नेशनल जागरण पार्टी चुनाव प्रतीक द्वार घंटी, रामकुमार सोनी बहुजन मुक्ति पार्टी चुनाव प्रतीक चारपाई से उम्मीदवार हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अविनाश श्रीवास्तव चुनाव प्रतीक आरी प्रदीप कुमार बसोर चुनाव प्रतीक आटो रिक्शा, सुनील सोनी खड्डी 42 चुनाव प्रतीक कैंची, सुशील मिश्रा सबके महाराज चुनाव प्रतीक आलमारी तथा सुमित सिंह चुनाव प्रतीक नागरिक से चुनाव मैदान में हैं। मतदान 17 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र सेमरिया में 15 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला
रीवा 02 नवम्बर 2023. विधानसभा निर्वाचन 2023 विधानसभा क्षेत्र सेमरिया में 15 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की सूची अंतिम रूप से जारी करते हुए उन्हें चुनाव प्रतीक आवंटित कर दिए गए हैं। इस संबंध में रिटर्निगं आफीसर आरके सिन्हा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सेमरिया में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में अभय मिश्रा इंडियन नेशनल कांग्रेस चुनाव प्रतीक हाथ, केपी त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रतीक कमल तथा पंकज सिंह बहुजन समाज पार्टी चुनाव प्रतीक हाथी से उम्मीदवार हैं।

पंजीकृत राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में नागेन्द्र सिंह भारतीय शक्ति चेतना पार्टी चुनाव प्रतीक बांसुरी तथा नागेन्द्र सिंह कल्चुरी आल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक चुनाव प्रतीक शेर से उम्मीदवार हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उमेश कोल चुनाव प्रतीक सिलाई मशीन, कमलभान सिंह रूम चुनाव प्रतीक कूलर, तीरथ प्रसाद कोल चुनाव प्रतीक आरी, दिवाकर प्रसाद द्विवेदी भूतपूर्व सैनिक चुनाव प्रतीक पानी का जहाज, डॉ रजनीश प्रजापति चुनाव प्रतीक स्कूल का बस्ता, राकेश प्रसाद पाण्डेय चुनाव प्रतीक हाण्डी, संतोष श्रीधर उपाध्याय चुनाव प्रतीक प्रेशर कुकर, सुधीर कुमार साकेत चुनाव प्रतीक तुरही, हाफिज मोहम्मद अली चुनाव प्रतीक गन्ना किसान तथा श्रीधर दुबे चुनाव प्रतीक कलम की निब सात किरणों के साथ चुनाव मैदान में हैं। मतदान 17 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *