नगर निगम के वार्ड क्र. 03 में रू. 32.02 लाख के निर्माण कार्यो का हुआ भूमिपूजन

नगर निगम के वार्ड क्र. 03 में रू. 32.02 लाख के निर्माण कार्यो का हुआ भूमिपूजन


07 अगस्त 2023 रीवा। विकास पर्व के तहत् नगर पालिक निगम रीवा के वार्ड क्र. 03 में 32.02 लाख के सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक  राजेन्द्र शुक्ल के कर कमलों में सम्पन्न हुआ। सम्पन्न कार्यक्रम में नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्र. 03 में गंगा शुक्ला के घर से पटेल  के घर तक एवं संतोष सेन के घर तक सड़क एवं नाली का निर्माण कार्य, जिसकी अनुमानित रु. 7.19 लाख है एवं नगर निगम के वार्ड क्र. 03 में विभिन्न स्थलो पर आर.सी.सी नाली का निर्माण कार्य लागत रू. 24.83 लाख है का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में रीवा विधायक  राजेन्द्र शुक्ल द्वारा कहा गया कि इस निर्माण कार्य से वार्ड के विभिन्न स्थलों जिनमें दीनदयाल कालोनी के पीछे का क्षेत्र, आयुर्वेद हास्पिटल के सामने का क्षेत्र एवं अन्य आवश्यक स्थल जहाँ जल भराव की शिकायत लगातार प्राप्त होती थी वहॉ की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अतिरिक्त इस वार्ड में नाली एवं सड़क निर्माण कार्य रू. 32.91 लाख के प्रस्तावित है, जो शीघ्र ही पूर्ण करा दिये जावेगे। उन्होंने कहा कि विकास पर्व के अंतर्गत नगर पालिक निगम क्षेत्र में चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। जहाँ एक ओर हर वार्ड एवं मोहल्ले में आवागमन की सुविधा को देखते हुए चमचमाती सड़कें बनाई जा रही हैं वहीं दूसरी ओर गुणवत्तापूर्ण नाली का निर्माण भी किया जा रहा है। रीवा जिले में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों से तस्वीर बदली है। अब विकसित एवं संपन्न जिले के रूप में रीवा को पहचान मिली है। जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स काम्पलेक्स का निर्माण कराया गया है। क्षेत्र में माखनलाल पत्रकारिता भवन का निर्माण पूर्ण हो गया है। रीवा विधायक  राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि रीवा की जो तस्वीर बदली है उसका वास्तविक श्रेय रीवा की जागरूक जनता को है। उन्होंने कहा कि रीवा शहर का चहुमुखी विकास हो रहा है अधोसंरचना निर्माण के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल एवं मनोरंजन हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये गये है। रेल्वे स्टेशन का उन्नयन, हवाई अडडा निर्माण, फोरलेन सड़के, फलाई ओवर निर्माण, तालाबो का सौन्दर्यीकरण, संजीवनी क्लीनिक, कायाकल्प की सड़के, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण, पेयजल टंकियों का निर्माण, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल आदि प्रमुख कार्य है जो जनता के हित के लिये किये गये है। एजी कालेज रोड़ का उन्नयन के साथ ही इस क्षेत्र की पुरानी पुलियों के उन्नयन का कार्य भी प्रगतिरत है जो विक्रम पुल की चौड़ाई के बराबर होगा। पचमठा के पास रिवर फ्रंट का निर्माण कराया जा रहा है तथा आगामी 15 अगस्त को पचमठा के कायाकल्प के लोकार्पण का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें सभी नागरिको की सहभागिता आपेक्षित है। आगामी 10 अगस्त को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय  शिवराज सिंह चौहान का रीवा दौरा प्रस्तावित है जिसमें उनके द्वारा लाड़ली बहना योजना अंतर्गत तृतीय मासिक किश्त का अंतरण बहनों के खातें में किया जावेगा। यह कार्यक्रम राज्य स्तरीय होगा जिसका प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में सीधा प्रसारण किया जावेगा। इस कार्यक्रम में मान्नीय मुख्यमंत्री  का जनदर्शन कार्यक्रम के तहत् कालेज चौराहा से शिल्पी प्लाजा होते हुये अस्पताल चौराहे तक जनदर्शन कार्यक्रम के तहत् रोड़ शो का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में शहर के अधिक से अधिक लोगों के सहभागिता हेतु उनके द्वारा शहर के नागरिको से अपील की गई। कार्यक्रम में निगम स्पीकर  व्यंकटेश पाण्डेय ने अपना उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती सपना वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता  राजगोपालचारी,  चन्द्रशेखर तिवारी,  महेन्द्र सर्राफ,  बालानंद द्विवेदी,  प्रदीप शुक्ला,  अशोक वर्मा,  रामनरेश द्विवेदी,  रामस्वरूप् विश्वकर्मा,  रोहित तिवारी,  चन्द्रमणि शुक्ला,  सरोज दुबे,  पंकज उपाध्याय,  निशांत वर्मा,  राज द्विवेदी,  धर्मेन्द्र पाण्डेय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष  सत्यप्रकाश पाण्डेय, कार्यपालन यंत्री  एसके चतुर्वेदी, सहायक यंत्री  राजेश मिश्रा, उपयंत्री  हरेराम मिश्रा, श्रीमती सुवर्णा तिवारी एवं संविदाकार तथा वार्ड के नागरिकगण मौजूद रहें।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *