जबलपुर में 4054 करोड़ रुपये की और 214 किमी लंबाई की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

7 नवंबर 2022. जबलपुर.
बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से मध्य प्रदेश की प्रगति को नई गति देते हुए आज जबलपुर में 4054 करोड़ रुपये की और 214 किमी लंबाई की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , केंद्रीय राज्यमंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल , राज्य सरकार के मंत्री  गोपाल भार्गव , जबलपुर के सांसद  राकेश सिंह  तथा अन्य सांसद, विधायक और अधिकारियों की उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
हिरन नदी से सिंगुर नदी तक 53 किमी और नौरादेही बाइल्ड लाइफ सेंचुरी के 12 किमी 4-लेन निर्माण से जबलपुर से भोपाल आने-जाने में 2 घंटे का समय बचेगा। गन्ना और दलहन का सबसे अधिक उत्पादन क्षेत्र नरसिंहपुर के किसानों को अपना अनाज मालवा और मध्य क्षेत्र की मंडियों तक ले जाने में आसानी होगी। साथ ही बाइल्ड लाइफ सेंचुरी में जानवरों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए 23 अंडरपास एवं 5 माइनर ब्रिज भी बनाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर भारतमाला परियोजना के तहत 3600 करोड़ रुपए की लागत से 112 किमी, 4-लेन जबलपुर रिंग रोड का शिलान्यास भी राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री ने किया। यह रिंग रोड बरेला – मालेगांव – शाहपुरा भटौनी – कुशनेर – अमझर – बरेला मार्ग पर बनेगा, जिसमें नर्मदा नदी पर ब्रिज, भेडाघाट में 750 मीटर का आइकोनिक ब्रिज और आर ओ बी  तथा देवरी में आर ओ बी शामिल हैं।
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान  के साथ मध्य प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता को बरकरार रखते हुए प्रदेश का चौतरफा विकास करने हेतु नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्री ने प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *